Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश
पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी और रानीपुर क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय विद्यालयों का दौरा कर छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक सुविधाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।
हिरणपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी एवं रानीपुर क्षेत्र स्थित पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन एवं सत्यापन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन किया जाए। पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा त्रुटियों के नियमानुसार सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










