Giridih News: जमुआ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में शिबू सोरेन के योगदान को किया याद

Giridih News: जमुआ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि
जमुआ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गिरिडीह के जमुआ में झामुमो प्रखंड कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के संघर्ष को याद किया। झामुमो नेताओं ने गुरुजी के विचारों पर चलने और झारखंड के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरिडीह: जमुआ स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

​मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी केवल एक नेता नही, बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष की मिसाल थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषितों, पीड़ितों और आदिवासियों- मूलवासियों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनका जीवन दर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है। आज उन्हें याद करते हुए हम संकल्प लेते हैं कि उनके विचारों और झारखंड के नवनिर्माण के उनके सपने को हर हाल में पूरा करेंगे।

​वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी के लंबे संघर्ष और त्याग का ही परिणाम है कि आज झारखंड राज्य का अस्तित्व कायम है। उन्होंने हमेशा आम जनमानस की आवाज को बुलंद किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका हक पहुँचाने का काम किया।

उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम एक सशक्त और समृद्ध झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। ​इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, राजकुमार राय, रोजन अंसारी, केदार यादव, अजय द्विवेदी, रामानंद सिंह, मो जाहिद, राजू यादव, ताहिर हुसैन, मुस्लिम अंसारी, देवंती भारती, संजय यादव, सरयू राय, भोला पासवान, मुकेश रजक, रवींद्र सिंह, मंजूर अंसारी, हरिहर तूरी, लियाकत अंसारी, पूरन किशोर, हीरो राम, कमरुद्दीन, रईस कौसर, मो जलाल अंसारी, कलाम अंसारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान