Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
सर्जन डॉ. अमित कुमार करेंगे मरीजों की जांच
हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्रेनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार मरीजों की जांच करेंगे और योग्य बच्चों का मुफ़्त इलाज व ऑपरेशन करेंगे।
हजारीबाग: एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, हजारीबाग में आगामी 22 अगस्त 2026, शनिवार को निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कटे होंठ एवं कटे तालू के साथ-साथ चेहरे और जबड़े की जन्मजात समस्याओं की भी जांच की जाएगी।
शिविर में क्रेनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में मुख्य रूप से कटे होंठ (Cleft Lip), कटे तालू (Cleft Palate), चेहरे की जन्मजात समस्याओं तथा जबड़े से संबंधित समस्याओं की जांच की जाएगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










