Sahibganj News: बकाया मानदेय और पोषाहार भुगतान को लेकर साहिबगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

Sahibganj News: बकाया मानदेय और पोषाहार भुगतान को लेकर साहिबगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन
साहिबगंज में बकाया मानदेय और पोषाहार भुगतान की मांग को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी सेविकाएं।

साहिबगंज में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बकाया मानदेय और पोषाहार भुगतान को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। सेविकाओं ने जनवरी 2026 से लंबित मानदेय, एरियर, पोषाहार, अंडा मद की राशि और पोषाहार चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।

साहिबगंज:  बकाया मानदेय और पोषाहार भुगतान में देरी से नाराज झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले साहिबगंज की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूनम कुमारी के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शबाना आजमी ने की।

 सेविकाओं ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपकर जनवरी 2026 से लंबित मानदेय, जून 2026 से एरियर राशि, पोषाहार मद की बकाया राशि, अंडा मद की लंबित राशि और जून 2026 से पोषाहार चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। 

 सेविकाओं ने बताया कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई केंद्र बंद होने के कगार पर हैं और बच्चों के लिए पोषाहार की व्यवस्था दुकानदारों से उधार लेकर की जा रही है। सेविकाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।    
 उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर हम ही लागू करती हैं, लेकिन लगातार उपेक्षा से मनोबल टूट रहा है। प्रशासन से मांग की कि लंबित भुगतान तत्काल हो ताकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेवाएं प्रभावित न हों। प्रदर्शन में रचना देवी, गीतू शर्मा, गीता देवी, सोनी खातून, शबनम आरा, नीलम ठाकुर, कश्मीरा आनंद सहित सैकड़ों सेविकाएं शामिल रहीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा