Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
निर्वाचन अधिकारी और प्राचार्य ने दी बधाई
दुमका में विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने प्रो. सुलेमान हांसदा को निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि चुने जाने पर प्रमाण पत्र व माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. अखिलेश कुमार सिंह के नामांकन वापस लेने से यह चुनाव संपन्न हुआ, जिनका कार्यकाल जुलाई 2026 से जून 2027 तक रहेगा।
दुमका: विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र एवं माला पहनाकर प्रो. सुलेमान हांसदा जी का शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में स्वागत किया।
इस अवसर पर निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से बताया कि डाॅ. अखिलेश कुमार सिंह के अपना नामांकन वापस लेने से यह चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ है। प्रो. सुलेमान हांसदा का कार्यकाल शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में जुलाई 2026 से जून 2027 तक माना जाएगा। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक गण एवं शिक्षकेतर कर्मीगण उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










