Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक

अवैध बालू मार्गों पर होगी ट्रेंच कटिंग कार्रवाई

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
(पलामू खनन टास्क फोर्स)

पलामू समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समीक्षात्मक लेखा-जोखा लिया गया। उपायुक्त ने अवैध बालू मार्गों पर ट्रेंच कटिंग कराने तथा उंटारी रोड अंचल द्वारा कार्रवाई न करने पर सख्त निर्देश दिए।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त शेखावत ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 44 वाहनों को जब्त करते हुए 34 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, जिला परिवहन विभाग द्वारा 52 वाहन जब्त किए गए तथा 10 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वन विभाग की ओर से इस अवधि में कोई वाद दर्ज नहीं किया गया।

Jharkhand Govt Ad
विभिन्न अंचलों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा के क्रम में कुल 36 वाहन जब्त किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें हरिहरगंज एवं हुसैनाबाद अंचल द्वारा सर्वाधिक 5-5 वाहन जब्त किए गए। वहीं, पिछले तीन माह में उंटारी रोड अंचल से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन से जुड़ी सभी गतिविधियों को निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संचालित कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Palamu News: एमएमसीएच में पीने के पानी की किल्लत, कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग ने जताई भारी नाराजगी

उन्होंने पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग को आपसी समन्वय के साथ सघन एवं निरंतर छापेमारी अभियान चलाने, प्रमुख मार्गों एवं चेकपोस्टों पर वाहनों की नियमित जांच करने तथा खनन क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने अवैध बालू के संभावित परिवहन मार्गों को चिह्नित कर संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यकतानुसार ट्रेंच कटिंग कराने का भी निर्देश दिया, ताकि अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की राजस्व संग्रहण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा

उन्होंने सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने तथा अवैध खनन से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई से ही अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में सदर एसडीएम, सहायक समाहर्ता, विभिन्न एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Big Breaking:  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर सरकार का बड़ा फैसला: 45 परीक्षाएं रद्द, सीजीएल भी शामिल Big Breaking: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर सरकार का बड़ा फैसला: 45 परीक्षाएं रद्द, सीजीएल भी शामिल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक