Sahibganj News: इग्नू में नामांकन और पुन: पंजीकरण की तिथि बढ़ी,अब 16 अगस्त तक होगा ऑनलाइन नव नामांकन

जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन की तिथि बढ़ाई गई

Sahibganj News: इग्नू में नामांकन और पुन: पंजीकरण की तिथि बढ़ी,अब 16 अगस्त तक होगा ऑनलाइन नव नामांकन
इग्नू प्रवेश की अंतिम तिथि अब 16 अगस्त

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नव नामांकन और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देवघर और अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साहिबगंज: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश चाहने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने नव नामांकन और पुन: पंजीकरण दोनों की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दी है।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के निदेशक एवं इग्नू अध्ययन केंद्र- 3605, साहिबगंज महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से अपना नामांकन करा सकते हैं।

Jharkhand Govt Ad
 उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और विभिन्न सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। वहीं, पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी 16 अगस्त तक ऑनलाइन जारी रहेगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि इग्नू देश का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है। यहां यूजीसी से मान्यता प्राप्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत कम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती है। नौकरी-पेशा और अन्य कार्यों में व्यस्त रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अध्ययन का बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें: Rail Accident News: कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को स्व-अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन लर्निंग संसाधन और देशभर में अध्ययन एवं परीक्षा केंद्रों की सुविधा दी जाती है। इग्नू से प्राप्त डिग्री उच्च शिक्षा और रोजगार दोनों के लिए पूर्णतः मान्य है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: कृषि विभाग ने जल्द 100 फीसदी रोपाई पूरी होने की जताई उम्मीद

डॉ. सिंह ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द अपना नामांकन एवं पुनः पंजीकरण सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यापति इग्नू अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
तकनीक और परंपरा के समन्वय से संभव है आदिवासी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सपना
JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Koderma News: सीओ सारांस जैन ने गरियाय बिरहोर टोला का किया औचक निरीक्षण
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान