Rail Accident News: कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

हादसा पोल संख्या 161/30 के समीप हुआ, मौके पर ही हुई मौत।

Rail Accident News: कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेल ट्रैक पर हादसे के बाद मृतक का शव

बरहरवा के कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पोल संख्या 161/30 के पास हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

साहिबगंज: हावड़ा रेल मंडल के अंतर्गत कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पोल संख्या 161/ 30 के समीप घटी जिसके बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी और मामले की जांच आरंभ कर दी है। पाकुड़ आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। शव को कब्जे में लेकर सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Jharkhand Govt Ad
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बगदाबरा निवासी अशोक कुमार के रूप में की जा रही है। हालांकि आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त पक्की करने और उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान की औपचारिक पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना