Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के लिए जिला प्रशासन का विशेष रक्तदान अभियान शुरू

5 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन समाहरणालय परिसर में लगेगा रक्तदान शिविर

Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के लिए जिला प्रशासन का विशेष रक्तदान अभियान शुरू
हजारीबाग में 5 अगस्त से शुरू होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की जानकारी देते जिला प्रशासन

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त से 10 दिनों तक स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाने का निर्णय लिया है। समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य दुर्घटना, सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है।

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा 05 अगस्त से लगातार 10 दिनों तक समाहरणालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि दुर्घटना, आपातकालीन उपचार, सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा