ट्रंप ने पाकिस्तान को किया किनारे...अमेरिका-ईरान वार्ता में मुनीर और शहबाज को नहीं मिली जगह
ट्रंप के बयान के बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता भूमिका पर उठे सवाल।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
वर्ल्ड डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए कूटनीतिक प्रयासों का संकेत दिया है। ताजा घटनाक्रम में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता की सूची में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का नाम शामिल नहीं होने से पाकिस्तान की मध्यस्थता भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
इससे पहले पाकिस्तान ने स्वयं को अमेरिका और ईरान के बीच संवाद स्थापित कराने वाले प्रमुख मध्यस्थों में शामिल बताया था। इस्लामाबाद ने कई दौर की बैक-चैनल बातचीत और संघर्ष विराम प्रयासों में अपनी भूमिका का दावा भी किया था।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि पाकिस्तान को वार्ता प्रक्रिया से अलग रखा जाता है, तो यह दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की कूटनीति में उसकी भूमिका के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है। हालांकि, अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को औपचारिक रूप से बाहर किए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







