Crime News: असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में की तोड़फोड़।

Crime News: असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े
हिंदपीढ़ी में क्षतिग्रस्त वाहनों का दृश्य

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि एक डीएसपी स्तर के अधिकारी की गाड़ी भी निशाने पर रही। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी 6 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने देर रात कई वाहनों को निशाना बनाया। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। तोड़फोड़ की इस घटना में एक डीएसपी स्तर के अधिकारी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

मंगलवार सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वाले आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग