Koderma News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण

दावा, आपत्ति और नोटिस निर्गत की विस्तृत जानकारी

Koderma News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण
(कोडरमा बीडीओ सीओ बैठक)

कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अधिकारियों ने 5 अगस्त से शुरू हो रहे घर-घर सत्यापन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

कोडरमा: जयनगर प्रखंड सभागार में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संचालित करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बूथ लेवल ऑफिसर  पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने, नोटिस निर्गत करने, घर-घर सत्यापन प्रपत्रों के सही संधारण, अभिलेखों के रख-रखाव तथा समयबद्ध निष्पादन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Jharkhand Govt Ad
प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सरांस जैन प्रेम कुमार एवं  अखिलेश कुमार ने प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सभी BLO एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में निर्धारित। 

कार्यक्रम के अनुसार घर-घर सत्यापन सुनिश्चित करें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों का संशोधन कराने एवं अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 05 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक चलने वाली दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन

अथवा नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो संबंधित BLO अथवा निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन अवश्य दें। साथ ही 05 अगस्त 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाली Notice & Verification प्रक्रिया में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग
Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम