Sahibganj News:शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरित
मंत्री दीपक बिरुआ, पंकज मिश्रा, आलमगीर आलम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
साहिबगंज: झारखंड के जननायक, दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ, पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, सामाजिक न्याय और आदिवासी-मूलवासी समाज के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन वंचितों, गरीबों और दिव्यांगों की सेवा के लिए प्रेरणा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आज दिव्यांगों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण दिए गए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सरकार गुरुजी के दिखाए मार्ग पर चलकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.









