Hazaribagh News: अगस्त क्रांति दिवस पर हजारीबाग में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित कृष्ण बल्लभ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनोद कुशवाहा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हजारीबाग: अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित कृष्ण बल्लभ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनोद कुशवाहा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्रांतिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान अगस्त क्रांति आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया गया। विनोद कुशवाहा ने कहा कि अगस्त क्रांति भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने देशवासियों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की भावना को मजबूत किया। महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता की लड़ाई को नई दिशा और गति प्रदान की थी।
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस के नारों के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” का उद्घोष किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








