जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे उपायुक्त हेमन्त सती, संबंधित विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश
भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सड़क, आवास और मुआवजा से जुड़े मामले पहुंचे
हजारीबाग में मंगलवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। इनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क, आवास योजना, मुआवजा सहित अन्य जनहित के मामले शामिल रहे।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। उपायुक्त ने जनता दरबार में जिले के ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क,आवास योजना, मुआवजा तथा अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








