Pakur News: प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान है कार्यक्रम का उद्देश्य
प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के कुल 43 बच्चों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई। इनमें 20 लड़के और 23 लड़कियां शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान करना, जरूरत के अनुसार मुफ्त इलाज एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा रिफरल सहायता उपलब्ध कराना है।
पाकुड़ : प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों में विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान करना, उनका निःशुल्क इलाज एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा रिफरल सहायता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में चलाए जाने वाले इस नियमित स्क्रीनिंग अभियान के तहत विद्यालय के कुल 43 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 20 लड़के और 23 लड़कियां शामिल थीं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








