सभी विवादित परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत; अब नई परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई शुरू: देवेंद्र नाथ महतो
भूख हड़ताल के 17वें दिन सदर अस्पताल में कराया गया देवेंद्र नाथ महतो का अनशन समाप्त
JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त आंदोलन के प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JSSC CGL और TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द होने को छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताया। भूख हड़ताल के 17वें दिन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में उनका अनशन समाप्त कराया गया।
रांची: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त आंदोलन के प्रथम चरण के सत्याग्रह और भूख हड़ताल आंदोलन के सूत्रधार एवं छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार द्वारा JSSC CGL और TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद भूख हड़ताल के 17वें दिन अपना अनशन समाप्त किया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की संयुक्त उपस्थिति में उनका अनशन समाप्त कराया गया।
स्वास्थ्य लाभ के बाद सत्याग्रह स्थल पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो
स्वास्थ्य लाभ के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर देवेंद्र नाथ महतो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर छात्र आंदोलन और सरकार के फैसले को लेकर अपनी बात रखी।विवादित परीक्षाओं को रद्द करना ऐतिहासिक जीत : देवेंद्र नाथ महतो

JSSC CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द
देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रेस एवं मीडिया साथियों तथा अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू कराने की लड़ाई
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब आंदोलन का अगला चरण नई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू कराने का होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें भविष्य में पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और पैरवी के जरिए नौकरी पाने की कोई गुंजाइश न रहे।
उन्होंने कहा कि अगर कोई परीक्षा में धांधली करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेधा एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के आधार पर नौकरी मिलने की गारंटी होनी चाहिए।
भर्ती व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट किया कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक भर्ती व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार और योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर दिलाना आंदोलन का अगला लक्ष्य होगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








