Ranchi News: अक्टूबर में सजेगा जेसीआई एक्सपो उत्सव, प्रशांत पाटोदिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
28 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट
रांची में आयोजित होने वाले झारखंड के सबसे बड़े कंज्यूमर फेस्ट जेसीआई एक्सपो उत्सव-2026 के लिए जेसी प्रशांत पाटोदिया को चीफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अक्टूबर में मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला सात दिवसीय एक्सपो हर वर्ष पांच लाख से अधिक लोगों को आकर्षित करता है।
रांची: झारखंड के सबसे बड़े कंज्यूमर फेस्ट और रांची के बहुप्रतीक्षित जेसीआई एक्सपो उत्सव के लिए इस वर्ष जेसी प्रशांत पाटोदिया को चीफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह एक्सपो पिछले 28 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और राज्य के सबसे बड़े उपभोक्ता मेलों में शामिल है।
मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह सात दिवसीय एक्सपो हर वर्ष पांच लाख से अधिक लोगों को आकर्षित करता है। इस बार भी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले एक्सपो में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं, नई गाड़ियां, फर्नीचर सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रविकांत समोटा ने बताया कि इस वर्ष भी एक्सपो को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में व्यापार, उद्योग और उपभोक्ताओं के लिए कई नए आकर्षण शामिल किए जाएंगे, जिससे यह एक्सपो पहले की तरह लोगों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







