Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, केशव महतो बोले- उनका संघर्ष हमेशा रहेगा प्रेरणा

झारखंड आंदोलन के प्रणेता को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, केशव महतो बोले- उनका संघर्ष हमेशा रहेगा प्रेरणा
पहली पुण्यतिथि पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता का प्रतीक रहा।

रांची:  झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि (4 अगस्त) पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता के लिए समर्पित रहा। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि 4 अगस्त केवल एक पुण्यतिथि नहीं, बल्कि झारखंड के आत्ममंथन और संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने कभी राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

पिता के संघर्ष से मिली प्रेरणा

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के पिता स्व. सोबरन सोरेन महाजनी प्रथा, सूदखोरी और आदिवासियों के आर्थिक शोषण के खिलाफ संघर्षरत थे। उनके निधन के बाद युवा शिबू सोरेन ने संघर्ष का रास्ता चुना और अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। यही संघर्ष आगे चलकर झारखंड आंदोलन की सबसे मजबूत आवाज बना।

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को बनाया जनआंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु ने आदिवासियों, किसानों और मजदूरों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने महाजनी प्रथा और भूमि हड़पने के खिलाफ आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया, जिसके कारण जनता ने उन्हें सम्मानपूर्वक "दिशोम गुरु" की उपाधि दी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: झारखंड के स्कूलों में आर्सेनिक संकट से निपटने के लिए BIT Mesra ने लगाए अत्याधुनिक फिल्टर

सादगी थी उनकी सबसे बड़ी पहचान

केशव महतो कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी शिबू सोरेन की सादगी कभी नहीं बदली। उन्होंने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बार ग्रामीण क्षेत्र की सभा के बाद उन्होंने विश्राम गृह में भोजन करने के बजाय गांव के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और देर रात तक उनकी समस्याएं सुनीं। उनका मानना था कि जनता का दर्द समझने के लिए जनता के बीच रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सुखद भविष्य के लिए बचत की आदत जरूरी: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में परमजीत कौर

मुझे मिला उनका स्नेह और मार्गदर्शन

उन्होंने कहा कि उन्हें कई अवसरों पर दिशोम गुरु का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिबू सोरेन बड़े नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं तक सभी से समान आत्मीयता से मिलते थे। उनका विश्वास था कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं।

झारखंड आंदोलन को दी नई दिशा

केशव महतो कमलेश ने कहा कि अलग झारखंड राज्य की मांग को सामाजिक अस्मिता और सम्मान के आंदोलन में बदलने का सबसे बड़ा श्रेय दिशोम गुरु को जाता है। वर्षों तक चले संघर्ष और जनआंदोलन के बाद 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ, जिसमें उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही।

पद्म भूषण बना राष्ट्रीय सम्मान

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में भारत सरकार द्वारा शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान की राष्ट्रीय स्वीकृति है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड के लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान है।

उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब समाज सेवा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के उनके सपनों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस परिवार की ओर से दिशोम गुरु को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा का भाव हमेशा प्रेरणा देता रहेगा

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना