Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी

नायक ने संघ मुख्यालय पर लंबे समय तक तिरंगा नहीं फहराए जाने को लेकर भाजपा से जवाब मांगा

Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
विजय शंकर नायक (फाइल फोटो)

रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए आरएसएस के ऐतिहासिक रुख पर सवाल उठाए। नायक ने आरोप लगाया कि संघ मुख्यालय पर लंबे समय तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया और संगठन के वैचारिक इतिहास में तिरंगे को लेकर विरोध दर्ज रहा है।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने आज एक बेहद तीखा और हमलावर बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के छद्म राष्ट्रवाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज जो भाजपाई और आरएसएस के लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ढोंग रच रहे हैं, उनका असली इतिहास तिरंगे का अपमान करने और उससे नफरत करने का रहा है। आजादी के बाद पूरे 52 वर्षों तक जिस संगठन ने अपने नागपुर मुख्यालय पर देश की आन-बान-शान तिरंगे को नहीं फहराया, आज वही लोग देश की जनता को राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। यह इस सदी का सबसे बड़ा मजाक है।

52 साल तक संघ मुख्यालय पर क्यों अछूत रहा तिरंगा? भाजपा जवाब दे

विजय शंकर नायक ने सीधे सवाल दागते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के नेता झारखंड की जनता को यह बताएं कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद से लेकर वर्ष 2002 तक, यानी पूरे 52 वर्षों तक नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया? संघ के विचारक और नागपुर मुख्यालय हमेशा तिरंगे की जगह अपने ‘भगवा ध्वज’ को सर्वोपरि मानते रहे। वर्ष 2001 में जब देश के कुछ युवाओं ने नागपुर मुख्यालय के भीतर घुसकर तिरंगा फहराने की कोशिश की, तो संघ ने उन युवाओं पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया था। आज वही लोग अचानक राष्ट्रवादी और ‘तिरंगा प्रेमी’ होने का स्वांग रच रहे हैं।

तिरंगे को नकारने और भगवा थोपने का रहा है संघ का वैचारिक इतिहास

Jharkhand Govt Ad
कांग्रेस प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के समय और आजादी के दौर, यानी वर्ष 1947 में, संघ के आधिकारिक मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ (Organiser) में तिरंगे के तीन रंगों के चयन को लेकर गंभीर वैचारिक विरोध जताया गया था। संघ के उन लेखों में तिरंगे की जगह ‘भगवा ध्वज’ को भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाने की वकालत की गई थी। नायक ने कहा कि भले ही संघ आज अपनी इस वैचारिक असहमति और ऐतिहासिक रुख को छिपाने की कोशिश करे, लेकिन इतिहास गवाह है कि इनके मन में तिरंगे के प्रति कभी सच्चा सम्मान नहीं रहा।

आजादी के आंदोलन से भागने वाले आज रच रहे देशभक्ति का ढोंग

विजय शंकर नायक ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस आरएसएस और भाजपा के पूर्वजों ने 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ और देश के महान स्वतंत्रता संग्राम से दूरी बनाए रखी, वे आज देशभक्ति की नौटंकी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तिरंगे को गौरव दिया और देश के लोकतंत्र को मजबूत किया। भाजपा का राष्ट्रप्रेम केवल वोट बैंक की राजनीति और आगामी चुनावों को देखते हुए जनता को गुमराह करने का जरिया है।

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब: जयराम महतो

नायक ने आगे कहा कि तिरंगा देश के हर नागरिक के दिल में बसता है और इसके लिए किसी भाजपा या आरएसएस के पाखंडी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के इस दोहरे चरित्र और कथित नकली राष्ट्रवाद का आगामी चुनावों में जवाब देगी।

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव
Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
Ranchi News: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Garhwa News: बरडीहा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, 15 अगस्त को तय समय पर होगा झंडोतोलन