Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी

पुराना ट्रांसफार्मर जलने से रसीटोला के दर्जनों परिवार कई दिनों से थे अंधेरे में

Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
पत्थरघाटा के रसीटोला में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने जताई खुशी।

महेशपुर प्रखंड की पोखरिया पंचायत के पत्थरघाटा गांव स्थित रसीटोला में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पोखरिया के ग्राम पत्थरघाटा के रसीटोला में कुछ समय से विद्युत संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों के अनुसार, पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने से रसी टोला के दर्जनों परिवार कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था तथा छोटे-छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे थे।

इस समस्या की जानकारी झामुमो पूर्व पंचायत अध्यक्ष मिस्त्री मुर्मू ने केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को दूरभाष के माध्यम से दी। उन्होंने गांव की गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपासना मरांडी ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक पहल की। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप आज गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।

Jharkhand Govt Ad
ट्रांसफार्मर स्थापित होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि उपासना मरांडी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहती हैं और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देती हैं। वहीं, पूर्व पंचायत अध्यक्ष मिस्त्री मुर्मू ने भी उपासना मरांडी एवं विद्युत विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई पहल से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों और जनसेवकों की ऐसी सक्रिय पहल से क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव
Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
Ranchi News: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Garhwa News: बरडीहा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, 15 अगस्त को तय समय पर होगा झंडोतोलन
Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत
Jharkhand Politics News: राहुल गांधी पर आदित्य साहू के आरोपों का कांग्रेस मंत्रियों ने किया खंडन