पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण

पटरियों, पुलों, स्टेशनों और रेल परिसंपत्तियों का किया विस्तृत निरीक्षण

पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
मालदा से साहिबगंज रेलखंड के निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लेते पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर।

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने मालदा टाउन से साहिबगंज रेलखंड तक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंने रेल पटरियों, पुलों, स्टेशनों और अन्य संरचनाओं का निरीक्षण कर यात्री सुरक्षा एवं सुविधाओं की समीक्षा की।

साहिबगंज: मालदा पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने सोमवार को मालदा टाउन से साहिबगंज रेलखंड तक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण का उद्देश्य यात्री सुरक्षा, रेल परिसंपत्तियों के रखरखाव, प्रशिक्षण व्यवस्था और सामुदायिक विकास कार्यों की समीक्षा करना था।

महाप्रबंधक ने इस दौरान पटरियों, पुलों, स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण रेल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन का जायजा लेने के लिए उन्होंने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का मूल्यांकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा और सुविधा के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।

 शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए जीएम ने साहिबगंज स्थित पूर्व रेलवे हाई स्कूल के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया। अभियान के दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों, शिक्षकों और रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए जीएम ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे छोटे कदम युवा पीढ़ी द्वारा उठाए जाने पर बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

 उन्होंने जोर देकर कहा कि रेलवे और स्कूलों को मिलकर एक इको-फ्रेंडली भविष्य बनाने में उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने अभियान में भाग लेने वाले छात्रों के उत्साह की भी सराहना की। स्कूल प्रशासन ने जीएम के आगमन और छात्रों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने पर आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण अभियान के अंत में छात्रों ने पौधों की देखभाल करने और स्वच्छ एवं हरित साहिबगंज का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: 1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई की किस्त

रेल कर्मचारियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए महाप्रबंधक ने मालदा स्थित मल्टी-डिसिप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में नवीनीकृत शैक्षणिक भवन विक्रमशिला और छात्रावास महानंदा का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और छात्रावास का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिए जाने पर विशेष बल दिया।
दौरे के दौरान जीएम ने साहिबगंज में मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पूर्व रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन लगातार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: NHAI अधिकारी ने किया साहिबगंज की NH परियोजनाओं का निरीक्षण, निर्माण में तेजी के निर्देश

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि महाप्रबंधक के नेतृत्व में चलाया जा रहा निरीक्षण अभियान रेल सुरक्षा को मजबूत करने, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्व रेलवे भविष्य में भी सुरक्षा, गुणवत्ता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद