Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम

पीजी एथलेटिक क्लब की ओर से अंतर विभागीय इंटर पुरुष व महिला क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में दौड़ते छात्र-छात्राएं।

हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में लंबे समय के बाद अंतर विभागीय इंटर पुरुष एवं महिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार, 12 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे पीजी एथलेटिक क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार दिनांक 12/08/2026 को प्रातः 06:00 बजे अंतर विभागीय इंटर पुरुष व महिला क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन विश्वविद्यालय के पीजी एथलेटिक क्लब द्वारा किया गया। इसमे स्नातकोत्तर विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कई वर्षों के बाद फिर से किया गया। कुलपति के सख्त निर्देश से पीजी एथलेटिक क्लब का पुनर्गठन किया गया है। अध्यक्ष डॉ सुनील के दुबे, उपाध्यक्ष डॉ नवीन चंद्र, सचिव डॉ विजय कुजूर, संयुक्त सचिव डॉ संजीव शर्मा तथा सदस्य के रूप में डॉ मृदुला भारती, डॉ कुमारी भारती, डॉ जया सिन्हा तथा डॉ मिराज सिद्दीकी को लेकर नई समिति का गठन किया गया है। परिणाम भी दिखने लगा है।

Jharkhand Govt Ad
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास कुमार ने पुरुष वर्ग के दौर को तथा खेल निदेशक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने महिला वर्ग को झंडा दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अधिकारी एवं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों तथा आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीजी एथलेटिक क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावे खेल अनुदेशक उत्तम कुमार, जिम प्रशिक्षक राजा नंदन तथा बेलदार रॉबिंद कुमार तथा अशोक कुमार यादव की केंद्रीय भूमिका रही। मौके पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ राजू राम, डॉ उमेंद्र सिंह, डॉ जय प्रकाश आनंद तथा अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

महिलाओं के दौड़ में सृष्टि, ललिता कुमारी, रिंपा कुमारी, श्वेता सुमन, सुलेखा कुमारी तथा अमीषा कुमारी ने दौड़ को समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। वहीं पुरुष वर्ग में कृष्णा प्रजापति, अंकित उरांव, वीरेंद्र कुमार, खस्गेश कुमार मेहता, जिकेश कुमार प्रजापति, पप्पू कुमार, अभिनाश कुमार, बच्चन देव कुमार तथा ऋषि कुमार ने दौड़ को समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट

उपरोक्त धावकों के जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य कागजात वगैरा की जांच उपरांत अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पीजी दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए अवसर दिया जा सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahebganj News: सदर अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा विशेष दिव्यांग जांच शिविर, जुटेंगे विशेषज्ञ Sahebganj News: सदर अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा विशेष दिव्यांग जांच शिविर, जुटेंगे विशेषज्ञ
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव
Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
Ranchi News: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी