Sahebganj News: सदर अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा विशेष दिव्यांग जांच शिविर, जुटेंगे विशेषज्ञ
यूनिक आईडी कार्ड हेतु होगी जांच प्रक्रिया
साहिबगंज सदर अस्पताल में 13 अगस्त 2026 को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले योग्य व्यक्तियों की जांच कर प्रमाण पत्र और यूनिक आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।
साहिबगंज: दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए साहिबगंज जिले में 13 अगस्त 2026 को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सदर अस्पताल, साहिबगंज में लगाया जाएगा। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार हर माह के दूसरे गुरुवार को यह शिविर आयोजित होता है। इसी कड़ी में अगला शिविर 13.08.2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगा।
जिला स्तर पर गठित जिला दिव्यांग बोर्ड में शामिल 4 विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में दिव्यांगों की जांच करेंगे। बोर्ड में डॉ. डेविड बास्की- अस्थि विशेषज्ञ सदर अस्पताल पाकुड़, डॉ. शहबाज हुसैन- नेत्र रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल साहिबगंज, डॉ. सत्यप्रकाश- ईएनटी विशेषज्ञ सदर अस्पताल पाकुड़, डॉ. अरसी खानम- विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल साहिबगंज शामिल रहेंगे। इनके सहयोग के लिए पैरामेडिकल कर्मी भी तैनात रहेंगे।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







