Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

₹1350 का डीएपी ₹1850 में बेचे जाने का मामला

Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
(सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ज्ञापन सौपती पाकुड़ विधायक निसात आलम)

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर बरहरवा, कोटालपोखर और गुमानी में डीएपी व यूरिया की सरकारी दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत की। मंत्री ने तुरंत समाधान और सिंडिकेट पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

साहिबगंज: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा, कोटालपोखर और गुमानी के बाजारों में डीएपी और यूरिया सरकारी दर से अधिक मूल्य पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पाकुड़ विधायक निसात आलम ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर शिकायत की है।

विधायक ने मंत्री को बताया कि सरकार द्वारा डीएपी की दर 1350 रुपए प्रति बोरा और यूरिया की दर 266 रुपए 50 पैसे प्रति बोरा निर्धारित की गई है। लेकिन स्थानीय बाजारों में डीएपी 1850 रुपए और यूरिया 350 रुपए प्रति बोरा की दर से बेचा जा रहा है। 

Jharkhand Govt Ad
निसात आलम ने कहा कि अधिक दर पर खाद खरीदने के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों द्वारा शिकायत मिलने के बाद उन्होंने पहले विभाग के अधिकारियों से बात की और फिर मंत्री से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान तुरंत करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने इस सिंडिकेट में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध हो सके। किसानों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है और प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Sahebganj News: सदर अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा विशेष दिव्यांग जांच शिविर, जुटेंगे विशेषज्ञ
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम