Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय की अंडर-14 बालिकाओं ने जीता सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल में कांस्य पदक
आन्वी, आशिता, ऋद्धि और जोया का उत्कृष्ट प्रदर्शन
कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय की अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने कैमूर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मानव भारती हेरिटेज स्कूल, कैमूर (बिहार) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2026-27 में विद्यालय की अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान ग्रिज़ली विद्यालय की टीम ने अनुशासन, उत्कृष्ट टीमवर्क, आत्मविश्वास एवं संघर्षशीलता का परिचय देते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में अपने खेल कौशल और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की।



इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, "ग्रिज़ली विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। हमारी बेटियों ने अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे किसी भी स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, राज्य एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।"
विद्यालय परिवार की ओर से समन्वयक जितेन्द्र कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि एवं प्रशिक्षक अजीत यादव सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ग्रिज़ली विद्यालय की बेटियाँ भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विद्यालय, अपने परिवार तथा देश का नाम निरंतर गौरवान्वित करती रहेंगी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.



