Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर रहे मौजूद

Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
(कोडरमा बिरहोर टोला पौधरोपण)

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित बिरहोर टोला में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार शिवाशीष ने किया। इस दौरान पौधरोपण करने के साथ स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

कोडरमा: वन विभाग, कोडरमा के सौजन्य से नगर परिषद् झुमरी तिलैया अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित बिरहोर टोला में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं अध्यक्ष, नगर परिषद् झुमरी तिलैया रमेश हर्षधर समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। वन महोत्सव के माध्यम से उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु तथा बेहतर भविष्य के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने आमजनों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने तथा अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। 

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग अथवा संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए वृक्षों का महत्व और बढ़ गया है। प्रत्येक व्यक्ति यदि पौधरोपण और उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण को हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने कहा कि लोगों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

उन्होंने कहा कि वृक्ष जल, वायु एवं जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा की इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरुकता बढती है । उन्होंने आमजनों से वन संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनने तथा अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Koderma News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने महिलाओं को योग अपनाने के लिए किया प्रेरित

पौधरोपण और पौधों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, अध्यक्ष नगर परिषद झुमरी तिलैया रमेश हर्षधर सहित अन्य अतिथियों तथा वन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। 

इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा उपस्थित आमजनों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया तथा लोगों से पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इस अवसर पर वनरक्षी पूनम राम सहित वन विभाग के पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर
शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग