Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश

Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
(कोडरमा यातायात इंफ्रास्ट्रक्चर बैठक)

कोडरमा में अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एनएचएआई को दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपकरण लगाने, अतिक्रमण हटाने और सर्विस रोड निर्माण की बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए गए।

कोडरमा: बुधवार को अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक किया गया। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है। अपर समाहर्ता ने एनएचएआई को चिन्हित स्थलों पर साइनेज बोर्ड, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, कैट-आई तथा सोलर ब्लिंकर सहित अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया। 

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए निर्धारित स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने तथा सड़क पर यातायात बाधित नहीं होने देने पर विशेष बल दिया गया है। 

Jharkhand Govt Ad
सर्विस रोड के आसपास जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध भूमि में डिजाइन के अनुरूप लोड-बेयरिंग ड्रेन का निर्माण करने का निर्देश दिया गया। चंदवारा बाजार क्षेत्र में सर्विस रोड निर्माण में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की संभावनाओं पर भी कार्य करने को कहा गया। 

अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को कोडरमा बाजार एवं झुमरीतिलैया शहरी क्षेत्र में यातायात को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रशासक नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विश्व आदिवासी दिवस पर एनएसएस इकाई ने चलाया इंदरवाटांड़ में पौधारोपण अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर
शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग