Koderma News: मजदूरों-किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन का आह्वान, 10 अगस्त को होगा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन

असंगठित और संविदा कर्मचारियों को मिले पूर्ण सामाजिक सुरक्षा

Koderma News: मजदूरों-किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन का आह्वान, 10 अगस्त को होगा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन
(झारखंड सीटू प्रतिनिधिमंडल दिल्ली)

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कन्वेंशन में श्रम कोड व निजीकरण के खिलाफ 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया गया।

कोडरमा: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) तथा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 29 जुलाई को आयोजित श्रमिकों और किसानों का राष्ट्रीय कन्वेंशन ने देश के मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों, युवाओं, छात्रों तथा अन्य मेहनतकश तबकों के साझा संघर्षों को मजबूत करने का आह्वान किया। 

कन्वेंशन में झारखंड से भाग ले रहे सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को बढ़ावा दे रही हैं, जबकि मजदूरों, किसानों, युवाओं और आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। श्रम संहिताओं, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, रोजगार में कटौती, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के व्यापारीकरण तथा किसान-विरोधी नीतियों के कारण देश में असमानता और संकट गहरा रहा है। इस परिस्थिति में मजदूर किसानों की एकता ही देश को बचाने का रास्ता है। 

कन्वेंशन में चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने, आठ घंटे के कार्यदिवस, सामाजिक सुरक्षा और हड़ताल के अधिकार की रक्षा करने, साथ ही सभी श्रमिकों के लिए सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने तथा संविदा, आउटसोर्सिंग एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने पर जोर दिया गया। किसानों के सवालों पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, व्यापक कर्जा माफी, भूमि अधिग्रहण से सुरक्षा, कृषि के आधुनिकीकरण तथा ग्रामीण रोजगार को मजबूत करने की मांग की गई। कृषि और लघु उद्योगों के हितों के खिलाफ होने वाले मुक्त व्यापार समझौतों का विरोध किया गया। 

कन्वेंशन ने बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा के निजीकरण तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को गंभीर संकट बताया। सरकारी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य पर सार्वजनिक खर्च बढ़ाने की मांग की गई। कन्वेंशन ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, रेल, कोयला, बिजली, बैंक, बीमा, रक्षा, परिवहन और अन्य सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण एवं विनिवेश का विरोध करते हुए इसे देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया। लोकतांत्रिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए व्यापक जन एकता बनाकर संघर्ष का आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें: द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित

कन्वेंशन में केन्द्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कन्वेंशन में झारखंड से सीटू के राज्य महासचिव बिश्वजीत देब, राज्य सचिव संजय पासवान, प्रतीक मिश्रा, रामजी यादव, संजय कुमार, झारखंड राज्य किसान के अध्यक्ष असीम सरकार, महासचिव सुफल महतो, सुरजीत सिन्हा, प्रदीप गुड़िया, मदुआ कच्छप, शंकर उरांव आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय की अंडर-14 बालिकाओं ने जीता सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल में कांस्य पदक
Koderma News: मजदूरों-किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन का आह्वान, 10 अगस्त को होगा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन
Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई
Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच
Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश