Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की बड़ी बैठक, 'ए' श्रेणी पर्यटन स्थलों के विकास का खाका तैयार
पर्यटकों के लिए विकसित होंगी विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं
गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के 'ए' श्रेणी के अधिसूचित पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन को लेकर बैठक की और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग रांची को भेजने का निर्देश दिया।
गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अंतर्गत 'ए' श्रेणी में अधिसूचित पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान प्राधिकार की संरचना, कार्यों, दायित्वों तथा अधिसूचित पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, प्रभावी प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं अभिलेख निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने निर्देशित किया कि प्राधिकार के गठन संबंधी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु पर्यटन विभाग, झारखंड, रांची को भेजा जाए।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

