Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
दुकानदारों को मिली अतिक्रमण न करने की चेतावनी
गिरिडीह में एसडीएम धीरेंद्र कुमार, डीटीओ और उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में आंबेडकर चौक से पचंबा तक संयुक्त अतिक्रमण व वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क बाधित करने वाले दुकानदारों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान काटा गया।
गिरिडीह: शहर में अतिक्रमण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा तथा सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, धीरेंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त अतिक्रमण एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आंबेडकर चौक से कालीबाड़ी, बड़ा चौक होते हुए पचंबा तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की जांच की गई। सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







