शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता

शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
(दीपिका पांडेय प्रेस वार्ता)

रांची में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देश में हो रहे पेपर लीक और सीबीआई जांच की विफलता को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान करने के पक्ष में है।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए बीजेपी जानबूझ कर CBI जांच का दांव खेलना चाहती है। जबकि इतिहास गवाह है कि CBI ने जांच के नाम पर अब सभी मामलों में लटकाने और भटकाने के सिवाय कुछ भी नहीं किया। 

मंत्री ने कहा कि 2015 से अब तक देश में 152 पेपर लीक की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। यह देश की परीक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अब तक कम से कम 17 परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों की जांच CBI को सौंपी गई, लेकिन 2015 के बाद CBI  जांच में अब तक एक भी मामले में दोषसिद्ध नहीं हुआ , मतलब CBI जांच का नतीजा शून्य है। उन्होंने कहा कि CBI ने NEET UG 2024, UGC-NET 2024, SSC CGL 2017, JEE Main 2021, WB SSC 2016, HP Police Constable 2022, Army CEE 2017 और Karnataka PSI 2021 सहित कम से कम नौ अन्य परीक्षा गड़बड़ी के मामलों की जांच की है।

Jharkhand Govt Ad
मंत्री ने कहा कि NEET-UG 2024 मामले में CBI 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की समय-सीमा से चूक गई, जिसके चलते मुख्य आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने का अवसर मिला। वहीं, UGC-NET 2024 में कथित पेपर लीक की जांच के बाद CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि संबंधित सबूत एक छेड़छाड़ किया हुआ स्क्रीनशॉट था। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई 2026 में जिस फास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर खूब प्रचार किया गया, उसके पहले ही दिन CBI का वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि 2015 से अब तक इन सभी मामलों में केवल एक दोषसिद्धि हुई है, वह भी हरियाणा न्यायिक सेवा 2017 का मामला है । इस मामले में फैसला अगस्त 2024 में दिल्ली की एक अदालत ने सुनाया था, जबकि इसकी जांच CBI ने नहीं, बल्कि चंडीगढ़ SIT ने की थी। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार द्वारा परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद छात्रों का आंदोलन सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस आंदोलन को राजनीतिक हवा देने और CBI के नाम पर वास्तविक गड़बड़ियों को छिपाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो

मंत्री ने बताया कि मामले में अब तक करीब 20 गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। राहुल गांधी को लेकर भाजपा की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जो कल तक “राहुल गांधी कौन कहते थे , उनके सपने में सुबह-शाम राहुल गांधी ही आ रहे है। उनके खिलाफ फैलाया जा रहा षड्यंत्र अब ताश के पत्तों की तरह भरभरा चुका है।”

यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर और रांची के छात्र आंदोलन के बीच बहुत बड़ा अंतर है। रांची में दिल्ली के जंतर मंतर की तरह छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज नहीं किया गया , उन्हें सड़कों पर बेरहमी से नहीं पीटा गया और न ही छात्राओं के साथ किसी तरह का कोई अभद्र व्यवहार किया गया। 

छात्रों की भीड़ में शामिल उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास स्थानीय पुलिस ने जरूर किया है । सरकार छात्रों के साथ संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान भी सरकार आंदोलनरत छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सरकार का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है, न कि उनके आंदोलन को राजनीतिक रंग देना।

पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर
शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश