Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा

युवाओं और महिलाओं से जुड़ने की अपील

Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
(अनुराग राहुल तिरंगा अपील)

साहिबगंज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने गांधी चौक से पूर्वी फाटक तक आयोजित इस यात्रा में सभी नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।

साहिबगंज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और एकता का संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज ग्रामीण मंडल द्वारा गुरुवार को विशाल "तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने आमंत्रण जारी कर सभी देशभक्तों, नागरिकों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं माताओं-बहनों से यात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

अनुराग राहुल ने बताया कि तिरंगा यात्रा सुबह 10:30 बजे साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक से प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूर्वी फाटक, साहिबगंज में समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, एकता और गौरव के भाव को मजबूत करना है। यह यात्रा केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महापर्व पर एकजुट होकर तिरंगे की शान बढ़ाई जाएगी।

Jharkhand Govt Ad
अनुराग राहुल ने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हों और देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर को तिरंगे के रंगों से सजाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा
​Dhanbad News: अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल का बड़ा संयुक्त अभियान, मुहाने बंद
Sahebganj News: उपायुक्त के निर्देश पर ITDA परियोजना निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
Pakur News: बिरकिट्टी गाँव में स्नान घाट निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर
शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति