Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स

डॉ. मीरा चौधरी व प्रो. मरियम रहीं उपस्थित

Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
(साहिबगंज कॉलेज इंटर्नशिप वर्कशॉप)

साहिबगंज महाविद्यालय में एनईपी 2020 के तहत यूजी सेमेस्टर 5 एवं 7 के छात्रों के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रगति पथ 360 के संस्थापक प्रवीण कुमार मिश्रा ने प्रोजेक्ट चयन और इंटर्नशिप तैयारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

साहिबगंज: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बन चुकी इंटर्नशिप के लिए साहिबगंज महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर 5 एवं सेमेस्टर 7 के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रगति पथ 360 के फाउंडर एवं डायरेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा तथा सहायक फाउंडर माधवी झा ने छात्रों को इंटर्नशिप में तैयार किए जाने वाले प्रोजेक्ट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बड़े सूक्ष्म तरीके से प्रोजेक्ट चयन हेतु विषय चुनने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासाओं के अनुरूप मार्गदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रश्न कौशल के माध्यम से अपना ज्ञानवर्धन किया और विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।

Jharkhand Govt Ad
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करने की बात कही। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम छात्रों की इंटर्नशिप की तैयारी में काफी मददगार सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में लाइफ साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीरा चौधरी, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मरियम हेंब्रम, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. कोमल, डॉ. दिवाकर सहित कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने विशेषज्ञों से मिले मार्गदर्शन को अपने शैक्षणिक भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
Pakur News: बिरकिट्टी गाँव में स्नान घाट निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर
शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान