Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

त्वरित राहत और बचाव कार्य से मिली राहत

Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
(कोडरमा घाटी बस दुर्घटना)

कोडरमा के जमसोती नाला के पास घाटी में गंगासागर से राजगीर जा रही कांवरियों की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ के सहारे अटक गई। इस हादसे में बिहार के गोपालगंज निवासी 5 कांवरिए घायल हो गए, जिन्हें पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ सभी खतरे से बाहर हैं।

कोडरमा: सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि गंगासागर से कांवरियों को लेकर राजगीर जा रही बस जमसोती नाला के समीप घाटी के तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से नीचे उतरकर पहाड़ के सहारे अटक गई। हादसे में पांच कांवरियों को चोटें आई हैं। बताया जाता है कि घाटी के मोड़ पर बस की रफ्तार कम होने के कारण दुर्घटना भयावह होने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही घाटी में तैनात पुलिस पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने घायल कांवरियों को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। हादसे के कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया गया। घायलों की पहचान प्रमिला देवी (50), शंकर महतो (50), गायत्री देवी (55), देवनाथ ठाकुर उम्र 65 वर्ष और अखिलेश कुमार (13), सुनैना देवी 62 वर्ष के रूप में हुई है। सभी गोपालगंज, बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
JPSC-JSSC आंदोलन: बैरिकेड नहीं भरोसा चाहिए!
Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा