Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान

परंपराओं के संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
(तेनुघाट कॉलेज आदिवासी दिवस)

बोकारो के तेनुघाट महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एनएसएस पदाधिकारी प्रो. रावण मांझी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल-जंगल-जमीन, आदिवासी भाषा व संस्कृति के संरक्षण के साथ आधुनिक शिक्षा अपनाने पर जोर दिया।

बोकारो: तेनुघाट महाविद्यालय में सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने की, जबकि आयोजन एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर रावण मांझी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आदिवासी संस्कृति और परंपराओं पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने कहा कि आदिवासी समाज की रीति-रिवाज, भाषा और संस्कृति हमारी धरोहर हैं। 

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक युग में आदिवासियों की परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। इन्हें बचाकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एनएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रावण मांझी ने युवाओं से आह्वान किया कि आदिवासी समाज की युवा पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति, धर्म और जल-जंगल-जमीन की विरासत को बचाने के लिए आगे आना होगा। 

Jharkhand Govt Ad
साथ ही उन्होंने कहा कि विरासत को बचाने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को अपनाना भी जरूरी है। तभी हम अपनी पहचान और भाषा को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रख पाएंगे। कार्यक्रम में प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. प्रेमसागर प्रसाद, प्रो. धनंजय रविदास, प्रो. कालीचरण महतो, प्रमोद कुमार ठाकुर, विनय कुमार यादव, प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
JPSC-JSSC आंदोलन: बैरिकेड नहीं भरोसा चाहिए!
Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल