Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
मैटेरियल मैनेजमेंट व C&IT विभाग का सहयोग
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मैटेरियल मैनेजमेंट एवं C&IT विभाग ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की है। BSL के SAP सिस्टम से एकीकृत इस पेपरलेस व्यवस्था से वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया त्वरित, पारदर्शी व सुगम होगी।
बोकारो: स्टील प्लांट में डिजिटलाइजेशन एवं प्रक्रिया सरलीकरण की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तहत एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मटेरियल मैनेजमेंट–रजिस्ट्रेशन एंड वेंडर रेटिंग विभाग द्वारा सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की गई है।
इस पोर्टल का उद्देश्य वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित, पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाना तथा प्रक्रिया में दक्षता बढ़ाना एवं हितधारकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। डिजिटलाइजेशन की पहल के अंतर्गत विकसित यह पोर्टल वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया में लगने वाले समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने में सहायक होगा।

उल्लेखनीय है कि इस पोर्टल को बीएसएल के एसएपी सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है। इस एकीकरण से पंजीकरण से संबंधित डेटा का रियल-टाइम फ्लो सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इससे डेटा की सटीकता एवं एकरूपता बनाए रखने, प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी तथा पंजीकरण संबंधी कार्यों के सुचारु निष्पादन में सुविधा होगी।
ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत बीएसएल की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, प्रक्रिया सरलीकरण एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह पहल न केवल वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने में सक्षम है, बल्कि बीएसएल और उसके वेंडर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय एवं व्यावसायिक सहभागिता को भी मजबूत करने में सहायक होगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









