Bokaro News: गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आरोग्य वन का होगा भव्य शुभारंभ
अधिकारियों संग स्थल का जायजा लेने पहुंचे डीसी
बोकारो के कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन में स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 'गुरुजी आरोग्य वन' का शुभारंभ और उनकी आदमकद प्रतिमा का अधिष्ठापन किया जाएगा। सोमवार शाम उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बोकारो: स्टील सिटी के कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप पद्म भूषण गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की स्मृति में विकसित गुरुजी आरोग्य वन का मंगलवार को गुरुजी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुभारंभ किया जाएगा।परिसर में गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अधिष्ठापन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम से पूर्व, सोमवार शाम को उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान विकसित गुरुजी आरोग्य वन को आमजनों को समर्पित किया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







