Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
गुप्त सूचना पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने की त्वरित कार्रवाई
हजारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पदमा ओपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। गारू करछा रेलवे ओवरब्रिज के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
हजारीबाग: जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ हजारीबाग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने पदमा ओपी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गारू करछा रेलवे ओवरब्रिज के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गारू करछा रेलवे ओवरब्रिज के पास लखिन्द्र कुमार डांगी (करीब 30 वर्ष), पिता जागेश्वर डांगी, ग्राम डोड़ी, थाना मयूरहंड, जिला चतरा को 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। वहीं विशाल कुमार यादव (करीब 21 वर्ष), पिता लक्ष्मी यादव, ग्राम मेलकाना, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग को 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 279/2026, दिनांक 12 अगस्त 2026, के तहत धारा 20(b)/22(b)/21(b)/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी सुरेंद्र डांगी के विरुद्ध छापामारी जारी है।
ये सामान हुआ बरामद
छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी
कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेम किशोर, पुलिस निरीक्षक बरही पुर्णो अनिल कुमार, पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई संदीप कुमार, एसआई राजेश कुमार हजारा, एसआई विपिन बिहारी सिंह, एसआई आलोक कुमार सरेन सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।
Related Posts


Latest News







