Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से संतोष राम को अध्यक्ष और सारिका कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया

Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक, जनप्रतिनिधि और अभिभावक।

प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष राम को समिति का अध्यक्ष और सारिका कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। पुनर्गठन सभा में समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। प्रधानाचार्य कुलेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम और मुखिया विमला देवी ने सभा को संबोधित किया।

हजारीबाग: बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष राम को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सारिका कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।

पुनर्गठन सभा के दौरान प्रबंधन समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए जुबेदा खातून, सैरा देवी, सविता देवी, ललिता देवी, रेणु देवी, रेखा कुमारी चौहान, मुनिया देवी, कुसुम देवी, चिंता देवी, नरसिंह प्रसाद, सुरेश साव, विकास कुमार, मोहम्मद नौशाद, मोहन कुमार, मोहम्मद सुभान, रोहित साव और प्रदीप साव सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया।

Jharkhand Govt Ad
इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक राजेश रंजन गुप्ता, संतोष कुमार, अमित शर्मा, सूरज नीरव, मदन कुमार, श्रीकांत वल्लभ सिंह, पंकज कुमार, निकहत उस्मानी, रूपा स्वप्न, कुंती कुमारी, सुधा कुमारी, अर्जुन प्रसाद, निकास रजवार और महेंद्र मांझी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक को विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम और मुखिया विमला देवी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल, विद्यार्थियों के हित और विद्यालय के विकास में प्रबंधन समिति, शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अस्थि एवं जोड़ सप्ताह: हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर एसबीएमसीएच ने किया जागरूक

बैठक में उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया। नई प्रबंधन समिति के गठन से विद्यालय के विकास एवं संचालन को बेहतर दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
JPSC-JSSC आंदोलन: बैरिकेड नहीं भरोसा चाहिए!
Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान