Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी

ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 1,92,089 नामों में मिली गड़बड़ियों के बाद नोटिस भेजने की तैयारी

Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी
साहिबगंज में SIR के तहत 1.92 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी, दस्तावेजों से होगा सत्यापन।

साहिबगंज में SIR-2026 के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। जिले के ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 1,92,089 मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी है। प्रशासन के अनुसार इन नामों की एंट्री में मैपिंग नहीं होने, डुप्लीकेट डेमोग्राफिक एंट्री या अन्य विसंगतियां सामने आई हैं।

साहिबगंज: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर का अगला चरण शुरू होने वाला है। जिले में 1 लाख 92 हजार 89 मतदाताओं को अब नोटिस भेजा जाएगा। इन सभी के नाम तो ड्राफ्ट सूची में हैं, लेकिन एंट्री में कोई न कोई गड़बड़ी पाई गई है। अगले 1-2 दिन में यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

साहिबगंज जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 7 लाख 44 हजार 354 नाम हैं। इसमें से सबसे ज्यादा दिक्कत राजमहल में मिली है। राजमहल विधानसभा में कुल 3,22,114 मतदाता हैं। इनमें 73,131 मतदाताओं को नोटिस भेजी जाएगी। इनमें 7708 की मैपिंग नहीं है और 1939 की डेमोग्राफिक एंट्री डुप्लीकेट है।     

Jharkhand Govt Ad
वहीं, बोरियो विधानसभा में 2,33,759 मतदाता हैं। इनमें 68,256 मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी है। जबकि बरहेट विधानसभा में 1,88,481 मतदाता हैं। इनमें 50,102 को मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। मतलब है कि जिले में हर 4 में से करीब 1 मतदाता को नोटिस जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि जिनके फॉर्म में गड़बड़ी है, डुप्लीकेट नाम हैं, या डेटा मैप नहीं हुआ है, उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए दस्तावेज जमा करने होंगे। निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के अनुसार, ये सभी वोटर ड्राफ्ट सूची में शामिल हैं। नोटिस भेजकर उनसे जरूरी कागजात मांगे जाएंगे। अगर समय पर दस्तावेज नहीं दिए तो नाम सीधे सूची से हट जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

पहले ही जिले में 1 लाख 27 हजार 794 वोटरों का नाम कट चुका है। पहले कुल वोटर 8 लाख 72 हजार 148 थे। अब 7 लाख 44 हजार 354 में से 1.92 लाख की जांच बाकी है। आखिरी सूची इसी सत्यापन के बाद बनेगी। प्रशासन का कहना है कि नोटिस मिलते ही तुरंत जरूरी दस्तावेज जमा करें, वरना वोट के अधिकार पर संकट आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच एमओयू, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Palamu News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टूटा सत्यनारायण शुक्ला का 6 दिवसीय अनशन, संघर्ष जारी रखने का संकल्प
Jharkhand Student Protest: सड़क से सदन तक संग्राम, विधानसभा के पास छात्रों और पुलिस में टकराव
JPSC विवाद: भर्ती घोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : अभिषेक राज
Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
Palamu News: पारंपरिक आंदोलन से जेन-जी तक: मेदिनीनगर में संघर्ष के बदलते तौर-तरीकों पर संवाद
Ranchi News: विधानसभा घेराव पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, छात्रों के वेश में घुसे लोगों ने बिगाड़ा माहौल : विजय शंकर नायक