JPSC विवाद: भर्ती घोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : अभिषेक राज

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और TDPL एजेंसी से जुड़ी परीक्षाओं की CBI जांच की मांग उठाई।

JPSC विवाद: भर्ती घोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : अभिषेक राज
भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर आजसू छात्र संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए कहा कि रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

पलामू : मेदिनीनगर झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की आजसू छात्र संघ कड़ी निंदा करता है। अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा कि वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों छात्र भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं। JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने तथा भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं और TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जांच CBI से कराने जैसी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलन को राजनीतिक रंग देने अथवा पुलिसिया कार्रवाई के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। छात्रों के हाथों में किताब और रोजगार की उम्मीद है, उन्हें लाठियां नहीं मिलनी चाहिए।

Jharkhand Govt Ad
अभिषेक राज ने कहा कि आजसू छात्र संघ JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच द्वारा आहूत विधानसभा घेराव के समर्थन में मजबूती से खड़ा है। राज्य के छात्र अपने भविष्य और रोजगार के अधिकार के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए और उनकी जायज मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही आंदोलनरत छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

अभिषेक राज ने कहा कि सरकार को संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए छात्रों की मांगों का समाधान करना चाहिए। आजसू छात्र संघ झारखंड के छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

यह भी पढ़ें: Palamu News: हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच एमओयू, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Palamu News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टूटा सत्यनारायण शुक्ला का 6 दिवसीय अनशन, संघर्ष जारी रखने का संकल्प