Palamu News: हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

व्यवसायियों, किसानों और सरकारी कर्मियों से बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील

Palamu News: हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा
हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का फीता काटकर उद्घाटन करते उप महाप्रबंधक एवं रांची क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि एवं अन्य अतिथि।

पलामू जिले के हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उप महाप्रबंधक एवं रांची क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया।

पलामू: हरिहरगंज थाना स्थित आरबी प्लेस में सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। शाखा का उद्घाटन बैंक के उप महाप्रबंधक एवं रांची क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि, सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णदेव सिंह तथा शाखा प्रबंधक सुजीत तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में बैंक की 8,004 शाखाएं संचालित हैं। उन्होंने व्यवसायियों, बुद्धिजीवियों, किसानों एवं सरकारी कर्मियों से बैंक की विभिन्न बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं का लाभ उठाने और बैंक से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की अपील की।
शाखा प्रबंधक सुजीत तिर्की ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरिहरगंज शाखा क्षेत्र के लोगों को आधुनिक, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

Jharkhand Govt Ad
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और बैंक को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख (रांची) स्वप्निल श्रीवास्तव, गढ़वा शाखा प्रबंधक रविरंजन, विश्रामपुर शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार, डालटनगंज शाखा प्रबंधक स्नेहदर्शी रवि, छतरपुर शाखा प्रबंधक अलख कुमार, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय राय, समाजवादी पार्टी के नेता कमलेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद उर्फ जानू चौधरी, पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह, निरंजन गुप्ता, अरुण मिश्रा, बल्लू बलराम, राजेश शौंडीक, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, गंगा जायसवाल, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश राम, अशोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘अग्रगति’ का संकल्प, पलामू में बाल तस्करी रोकने को राष्ट्रीय अभियान शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना