JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस

मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया।

JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए बरही विधायक मनोज कुमार यादव।

छात्रों के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी नेताओं को खेलगांव ले गई। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, राज सिन्हा, नवीन जायसवाल और अमित यादव समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

हजारीबाग: छात्रों के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी नेताओं को हिरासत में लेकर खेलगांव ले गई। धरना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, राज सिन्हा, नवीन जयसवाल, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Jharkhand Govt Ad
धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर खेलगांव पहुंचाया। भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर हेमंत सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
JPSC-JSSC आंदोलन: बैरिकेड नहीं भरोसा चाहिए!
Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा
Giridih News: साहू समाज भवन में कांवड़िया सेवा शिविर का अध्यक्ष बालगोविंद ने किया उद्घाटन
Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई