JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग की।

JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर पलामू जिला कांग्रेस विधि विभाग द्वारा 9 सूत्री प्रस्ताव जारी किया गया।

JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग ने 9 सूत्री प्रस्ताव जारी किया है। जिला विधि विभाग अध्यक्ष अमित कुमार पांडे की ओर से जारी प्रस्ताव में आयोगों के पुनर्गठन, स्थायी अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति और आउटसोर्सिंग पर रोक की मांग की गई है।

पलामू : जिला कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार को लेकर 9 सूत्री मांग पत्र जारी किया है। पलामू जिला विधि विभाग के अध्यक्ष अमित कुमार पांडे की ओर से जारी इस प्रस्ताव में दोनों आयोगों के पुनर्गठन और भर्ती नियमों को सख्त बनाने की मांग की गई है।

विधि विभाग की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

आयोगों का पुनर्गठन: JPSC और JSSC जैसी चयन संस्थाओं का तत्काल पुनर्गठन किया जाए।स्थाई व नियमित नियुक्ति: पुनर्गठन के दौरान आयोगों में स्थाई एवं नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों की बहाली सुनिश्चित की जाए।आउटसोर्सिंग पर रोक: JPSC और JSSC में मानव संसाधन की आउटसोर्सिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।परीक्षा कैलेंडर का पालन: प्रतियोगी परीक्षाओं का स्पष्ट कैलेंडर जारी किया जाए और उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। रिक्त पदों की अधिसूचना: सरकारी सेवाओं के सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द रिक्रूटमेंट की अधिसूचना जारी हो। लापरवाही पर सजा का प्रावधान: परीक्षा कैलेंडर का अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सजा का प्रावधान किया जाए।

Jharkhand Govt Ad
गोपनीयता कानून में कड़ाई: प्रतियोगी परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कानूनी प्रावधानों को और अधिक कठोर बनाया जाए।

पेपर लीक पर सख्त सजा: परीक्षा की गोपनीयता भंग करने या पेपर लीक के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा देने का प्रावधान हो।

यह भी पढ़ें: Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी

विशेषज्ञ समिति का गठन: परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधारों के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाए, जो 6 महीने के भीतर राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: अंधविश्वास में युवक की हत्या, उँटारी रोड पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का कहना है कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए ये कदम उठाना नितांत आवश्यक है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा
Giridih News: साहू समाज भवन में कांवड़िया सेवा शिविर का अध्यक्ष बालगोविंद ने किया उद्घाटन
Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू