Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच एमओयू, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

10 से 14 अगस्त तक चलेगा प्रशिक्षण

Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच एमओयू, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
(एसबीयू सीआईएसएफ एमओयू)

रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के बीच 'महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना सुरक्षा (CIIP)' पर ज्ञान साझा करने के लिए एमओयू हुआ। इसके तहत 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआईएसएफ कर्मियों को साइबर सुरक्षा व उभरती तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना सुरक्षा (सीआईआपी) विषय पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को विवि परिसर में शुरू हुआ। 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीआईएसएफ कर्मियों को साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना, उभरते साइबर खतरों और तकनीक आधारित सुरक्षा तंत्र की जानकारी एवं प्रशिक्षण देना है।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ हुई। इस एमओयू के माध्यम से साइबर सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण अवसंरचना संरक्षण के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

Jharkhand Govt Ad
समारोह में सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, रजिस्ट्रार प्रो. एस. बी. डांडिन, विभिन्न संकायों के डीन एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सीआईएसएफ की ओर से महानिरीक्षक प्रबोध चंद्र, कमांडेंट औशुतोष चौधरी और असिस्टेंट कमांडेंट सुश्री चेकी शेरपा उपस्थित रहे।

इसके बाद विवि के एआई/एमएल लैब में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। डॉ. पंकज के. गोस्वामी, डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज, ने स्वागत भाषण दिया और साइबर सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रो जगनाथन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों को समझना आज बेहद जरूरी है। उन्होंने महत्वपूर्ण अवसंरचना पर होने वाले साइबर हमलों के संभावित प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच

प्रो. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में बल के प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा विशेषज्ञों के साथ सक्रिय संवाद करने का आग्रह किया। वहीं, बल के आईजी प्रबोध चंद्र ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सरला बिरला विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से सभी प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा डॉ. संदीप कुमार सिंह मोदक, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, ने किया। 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एसबीयू और सीआईएसएफ के बीच हुए एमओयू पर हर्ष व्यक्त किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा
Giridih News: साहू समाज भवन में कांवड़िया सेवा शिविर का अध्यक्ष बालगोविंद ने किया उद्घाटन
Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू