Hazaribagh News: कानूनी जानकारी से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ तक, मेगा लीगल कैंप में उमड़ी भीड़

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति, जॉब कार्ड और केसीसी का किया गया वितरण

Hazaribagh News: कानूनी जानकारी से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ तक, मेगा लीगल कैंप में उमड़ी भीड़

कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को एक ही मंच से कानूनी अधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया और विधिक सहायता की जानकारी देने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आलोक कुमार ने लोगों को कानूनी सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

हजारीबाग: प्रखंड मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप में ग्रामीणों को एक ही मंच से कानूनी जानकारी के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आलोक कुमार ने लोगों को न्यायिक प्रक्रिया, विधिक सहायता और आम नागरिकों को मिलने वाली त्वरित कानूनी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने की अपील की। कैंप के दौरान लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का वितरण किया गया। वहीं, मुद्रा योजना के तहत चार लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति भी प्रदान की गई। जरूरतमंद लाभुकों को व्हीलचेयर तथा धोती-साड़ी का भी वितरण किया गया।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी, अंचल अधिकारी अनिल गुप्ता, अंचल निरीक्षक शिवशक्ति कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिराम महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामचन्द्र यादव और प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शौकत सर्वर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। कैंप में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल पर अपनी समस्याएं रखीं और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें: जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे उपायुक्त हेमन्त सती, संबंधित विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम