Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए

मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी और बक्सों से जेवरात लेकर फरार

Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
सरिया के छोटकी सरिया गांव में चोरी की घटना के बाद मामले की जांच करती पुलिस।

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना राजू मंडल के घर में बीती रात हुई। परिजनों के अनुसार चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और उस कमरे तक पहुंचे, जहां राजू मंडल का पुत्र सो रहा था।

गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सरिया गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना गृह स्वामी राजू मंडल के मकान में घटी, जहां चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए गहनों की कुल कीमत 8 से 9 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पीड़ित गृह स्वामी राजू मंडल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रात को पूरा परिवार खाना-पीना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। जिस कमरे में चोरी की यह वारदात हुई, वहां उनका पुत्र सोया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने कमरे में प्रवेश करने के बाद किसी नशीले केमिकल का छिड़काव कर दिया, जिससे उनका पुत्र गहरी नींद में सोता रह गया और बेहोश हो गया।

इसके बाद चोरों ने बेफिक्र होकर अलमारी व बक्सों में रखे 8 से 9 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण समेट लिए और आसानी से फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

Jharkhand Govt Ad
घटना के संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा सरिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी
Giridih News: SIR-2026 गिरिडीह में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध
Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Jharkhand Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल
अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश