Jharkhand Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल
रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च सोमवार को तनावपूर्ण हो गया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसके बाद लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले छात्रों और पुलिस के बीच सोमवार को टकराव की स्थिति बन गई। सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लगातार पानी की बौछार की। हालांकि, प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और कई स्तर की बैरिकेडिंग को पार करते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद मीडिया कर्मियों के अनुसार, पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोट लगने की सूचना है।
विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्रनाथ महतो

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







