मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
पूर्व रेलवे ने जनसेवा एक्सप्रेस के विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा
साहिबगंज और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्व रेलवे ने भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस को साहिबगंज तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
साहिबगंज: साहिबगंज और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व रेलवे ने भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस को साहिबगंज तक बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही मुजफ्फरपुर से साहिबगंज तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए यात्रियों को भागलपुर में ट्रेन बदलने की झंझट नहीं उठानी पड़ेगी।
नया समय सारणी?
फिलहाल ट्रेन नंबर 13419/13420 मुजफ्फरपुर से भागलपुर के बीच चलती है। प्रस्ताव के अनुसार, इसे साहिबगंज तक बढ़ाया जाएगा। विस्तारित ट्रेन सेवा का नया नंबर 13411/13412 होगा। ट्रेन हफ्ते में 5 दिन साहिबगंज तक जाएगी।
- साहिबगंज से मुजफ्फरपुर: मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर, यानी सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार, हफ्ते में 5 दिन। साहिबगंज से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान।
- मुजफ्फरपुर से साहिबगंज: सोमवार और गुरुवार को छोड़कर, यानी मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार हफ्ते में 5 दिन। मुजफ्फरपुर से रात 11:05 बजे प्रस्थान।

इन स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव
रेलवे बोर्ड से मंजूरी का इंतज़ार
मालदा डिवीजन के ई-ऑफिस कंप्यूटर नंबर 234258 के संदर्भ में तैयार इस प्रस्ताव को पूर्व रेलवे ने परिचालन और वाणिज्यिक दोनों दृष्टि से उपयुक्त बताया है। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मंजूरी मिल चुकी है। अब रेलवे बोर्ड की अंतिम हरी झंडी का इंतजार है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलते ही साहिबगंज, कहलगांव, पीरपैंती, भागलपुर और गंतव्य तक के यात्रियों को बिहार के मुजफ्फरपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







